Thursday 22 September 2011

 महंगाई देश का विनाश :- आज के समय में देश में अगर कोई समस्या है तो वो है  महंगाई .......और इस समस्या से  हर  इन्सान जूझ  रहा है | यह समस्या केवल देश के बड़े नेताओ के कारण ही उत्पन्न होती है | जो केवल स्वार्थी  है और लोगो के बारे में  ना सोच कर केवल अपने बारे में सोचते है और महंगाई को एक नई राह देते है  जिस पर कोई लगाम नहीं लगा  पाता, आज के समय में  आम इंसान अपना पालन- पोषण  तक तो नहीं कर पता तो  इस महंगाई का सामना कैसे कर सकता है | इन्सान की आमदनी  तो इतनी है ही  नही की वो ठीक से रह पाए ....महंगाई की मार झेलना तो बड़ा मुश्किल . काम है | इंसान ऐसे में क्या करेगा............ मरने के अलावा , उसके पास और कोई चारा होगा ही  नहीं |   



                 महंगाई की मार ने आम आदमी की  कमर तोड़ दी है सब्जी और अनाज के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। भाव सुनकर खरीददार के  होश  उड़ जाते हैं। उधर सरकार सिर्फ आंकड़ों के खेल में व्यस्त है,  और आम आदमी खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। अब तो आप भी समझ गए होंगे की असली आरोपी कोन  है जो देश को लूट रहा  है .....अगर वो दिगज नेता अपने गिरेवान में झाक कर देखे तो उन लोगो को दाल- आटे  का भाव पता चल जायेगा और जनता के बारे में बिना  सोचे ही उठा देते है कदम| वो शायद यह भूल जाते है की उनको  आम आदमी से ख़ास आदमी , आम आदमी ने ही बनाया है ... आप को क्या लगता है की देश का भविष्य  ऐसे लोगो के हाथ में सोंपना ठीक होगा क्या ??????   जरा सोचिये ! यह बड़ा चिंता का विषय है