Wednesday 20 April 2011

शिक्षा के नाम पर धोखा :- मेरे प्यारे दोस्तों आज मै आप को कुछ ऐसा बताने वाला हूँ | जिसके बारे मे आप सभी जानते तो है लेकिन ..जानने के बावजूद भी नहीं जानते ..आप सभी को पता है कि आज का समय बड़ा ही  संघर्ष  का समय है  लेकिन  इस संघर्ष के समय मे जीवन बिताना बड़ा ही मुश्किल काम है | दोस्तों अब मै और जायदा बात ना करते हुए आप सभी को सीधे मुद्दे  पर लाता हूँ | आज के समय मे महंगाई  इतनी बढ़ गई है कि लोग अपना जीवन सही से व्यतीत  नहीं कर पाते .. तो बच्चो को पढाना तो बड़ा ही मुश्किल काम है  और अगर बच्चो को पढ़ाने कि कोशिश करते है तो यह शैक्षिक संस्थान वाले इन्हें लूट लूट  कर खा जाते  है  और इनके  खाने  के तरीके  बड़े ही अजीबो - गरीब होते है....

Friday 8 April 2011

'बाल ही तो खींचे है, कोई बलात्‍कार तो नहीं किया'

यह घटना बैंगलोर की है | ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्‍टेबल द्वारा चलते स्‍कूटर से एक लड़की के बाल खींचकर घसीटने के मामले में पुलिस के शर्मनाक और गैर-जिम्‍मेदाराना बयान को लेकर हंगामा मचा हुआ है। लड़की जब कांस्‍टेबल की शिकायत लिखाने थाने पहुंची तो कमिश्‍नर से  कहा, की आपके कांस्‍टेबल ने मेरे बाल खींचे है 'तब कमिश्‍नर  ने कहा केवल बाल ही तो खींचे है, कोई बलात्‍कार तो नहीं किया ?'....अब आप ही बताओ इस देश का क्या होगा ?इस देश की लडकियो का क्या होगा ? जब देश के  सुरक्षाकर्मी ही ऐसा  बयान देंगे तो ! जरा सोचिये ! क्यों  दिया है इनके हाथो में  सुरक्षा का जिम्मा ....???   क्यों आखिर  रखा जाता  है  इन्हें  ?